लालकुआं तहसील के पास प्रॉपर्टी डीलर ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पटवारी का नाम लिखा, किया लालकुआं कोतवाली में प्रदर्शन, मामले में मुकदमा दर्ज कर पटवारी को हिरासत में लेने के बाद माने ग्रामीण
लालकुआं। जहर के सेवन से आत्महत्या करने वाले प्रॉपर्टी डीलर की जेब में मिले सुसाइड नोट को लेकर ग्रामीणों ने मृतक के शव के साथ लालकुआं कोतवाली में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मृतक महेश जोशी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 4 घंटे तक अड़े रहे। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट की मौजूदगी में पुलिस द्वारा पटवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे रामनगर कोतवाली में पूछताछ के लिए हिरासत में लेने का वीडियो कॉल द्वारा दृश्य दिखाने के बाद ग्रामीण देर रात माने।
यहां बरेली से मृतक महेश जोशी का शव लेकर पहुंचे परिजनों का वाहन लालकुआं कोतवाली में आज शाम लगभग 5 बजे रुका तो ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश उत्पन्न हो गया, और देखते ही देखते आक्रोशित लोग महेश जोशी की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे, मौके पर मौजूद कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। परंतु जब वह नहीं माने तो हल्द्वानी से पहुंचे हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम लालकुआं, पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं और क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया परंतु वह लालकुआं की पटवारी पूजा रानी की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए, इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पूजा रानी को पूछताछ के लिए रामनगर कोतवाली में हिरासत में लेने का दृश्य वीडियो कॉल द्वारा दिखाया गया जिसके बाद ग्रामीण रात्रि 9 बजे माने।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले महेश जोशी द्वारा गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन लालकुआं तहसील समीप कर दिया था, जिसकी जानकारी मिलने पर उन्हें पहले हल्द्वानी फिर भोजीपुरा के राम मूर्ति अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, समाजसेवी के निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया, बबूर गुमटी के निवासी महेश जोशी उम्र 54 वर्ष क्षेत्र में तमाम सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते थे, वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं,
परिजनों ने बताया कि महेश जोशी की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार कुछ राजस्व विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों को ठहराया है, उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। धरना कोतवाली के मुख्य द्वार पर किया गया, जिसमें आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग कर 4 घंटे तक प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों में कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, वरिष्ठ समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, इंदर सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, राधा कैलाश भट्ट, उमेश फुलारा, मुकेश दुम्का, पीयूष जोशी समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 

