देहरादून : शासन से जुडी बड़ी खबर
बागेश्वर जिला चिकित्सालय में बच्चे की मौत पर सरकार का कड़ा एक्शन
ADVERTISEMENTS
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने लापरवाह अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों पर की बड़ी कार्रवाई
बागेश्वर जिला चिकित्सालय में एक बच्चे की मृत्यु के प्रकरण में हुई गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कठोर संज्ञान लेते हुए दोषी चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कड़ी कार्रवाई
जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट एवं कारण बताओ नोटिस के उत्तर पर लिया गया फैसला
- डॉ. तपन शर्मा – प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप: असंवेदनशीलता, एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित न करना, प्रशासनिक अक्षमता।
कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से पद एवं दायित्वों से अवमुक्त। निदेशक कुमांउ मंडक के साथ संबद्व किया गया है। - ईश्वर सिंह टोलिया एवं लक्ष्मण कुमार – 108 वाहन चालक
आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं असंवेदनशीलता।
कार्रवाई: एक माह तक कार्य से विरक्त रहने का आदेश एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु निर्देश। - महेश कुमार (नर्सिंग अधिकारी), हिमानी (नर्सिंग अधिकारी) एवं सूरज सिंह कन्नाल (कक्ष सेवक)
आरोप: अपने कर्तव्यों के प्रति असंवेदनशीलता व उदासीनता।
कार्रवाई: कठोर चेतावनी जारी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश। - डॉ. भूरेन्द्र घटियाल – चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप: कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं संवेदनशीलता की कमी।
कार्रवाई: कठोर चेतावनी जारी, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसका आदेश। - डॉ. अंकित कुमार – बाल रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय बागेश्वर
आरोप: संघर्षरत बालक के प्रति सहानुभूति न दिखाना एवं उदासीनता।
कार्रवाई: प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश।
ADVERTISEMENTS

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
