देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी…जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं…जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार…नयागांव क्षेत्र में तड़के चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन में सवार लोगों ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की…जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया।

भागते हुए आरोपी रामगढ़ क्षेत्र के पास वाहन छोड़कर नदी की ओर भागने लगे। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया…जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपी को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे…खाली खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू मीणा और विनोद कुमार मीणा के रूप में हुई है…जो राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क और उत्तराखंड आने के उद्देश्य की भी जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहाँ नाबालिग से दुष्कर्म के बाद होटल में बवाल, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़; बुलडोजर लेकर पहुंचे लोग
हल्द्वानी RTO कार्यालय में गोली चलने के मामले में FIR, प्रशासनिक अधिकारी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, e-KYC की बढ़ी समय सीमा
धामी सरकार का सख्त रुख! बाजपुर में 4 मदरसे सील, अब दूसरे मदरसों की भी जांच
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल में बारिश का कहर, 40 मार्ग बंद, गौला-कोसी उफान पर
उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर
विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में अगले 18 घंटों रेड अलर्ट जारी सावधान रहे!
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल छुट्टी घोषित 