देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
विभाग ने बताया कि 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं…जबकि झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों…ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मैदानी क्षेत्रों में भी आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित
उत्तराखंड: इस जिले में कल 3 सितंबर को भी छुट्टी
हल्द्वानी : चोरगलिया से 17 वर्षीय किशोर लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग 

