देहरादून। उत्तराखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर टीम की जांच के बाद 86 ऐसी वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया है…जिनका इस्तेमाल कथित रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था।
अधिकारियों के अनुसार कई वेबसाइटें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोगों को आसान कमाई का लालच देकर सट्टेबाजी की गतिविधियों से जोड़ रहे थे। शिकायतों और तकनीकी जांच के आधार पर इन प्लेटफॉर्मों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
राज्य में हाल ही में लागू किए गए नए जुआ और सट्टेबाजी कानून के तहत अवैध ऑनलाइन गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। सरकार का उद्देश्य ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क को रोकना और युवाओं को इस तरह की गतिविधियों से बचाना है।
पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मामलों में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे नेटवर्क से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा सकती है।
एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान या संदिग्ध बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल एप का उपयोग न करें। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी किसी वेबसाइट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जानकारी मिलती है…तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।
अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
