उत्तराखंड – देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थाटन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार धाम यात्रा के लिए हेली सेवा शुरू की है। जौलीग्रांट हेलीपैड से दो धामों के लिए शुक्रवार को हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। जिसकी पहली उड़ान में जौलीग्रांट से शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्र रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की हैं।केदारनाथ धाम के कपाट आज खुल चुके है। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य बच्चों सहित इस हेलिकॉप्टर से केदारनाथ को रवाना हुए। शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार यहां होटल से छह गाड़ियों में सवार होकर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचे। जिनमें से एक कार से शिल्पा शेट्टी भी हेलीपैड पहुंची। यहां से सभी लोग केदारनाथ को रवाना हुए।इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद
उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज 

