गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड के बचणस्यूँ क्षेत्र के छोटे से गांव पणधारा (मर्गांव) की होनहार बेटी सभ्या नेगी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कु. सभ्या नेगी, जो श्री दरबान सिंह नेगी की पुत्री हैं, ने बेहद साधारण परिवेश में रहकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। वह राजकीय इंटर कॉलेज, खेड़ाखाल की भूतपूर्व छात्रा रही हैं और शुरुआत से ही खेलों के प्रति उनका विशेष रुझान रहा है।
हाल ही में खेले गए फाइनल मुकाबले में सभ्या नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 अहम विकेट झटके और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि दर्शकों और चयनकर्ताओं का भी दिल जीत लिया।
सभ्या एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और इससे पहले भी उत्तराखंड महिला प्रीमियर लीग में अपने खेल का लोहा मनवा चुकी हैं। उनका निरंतर शानदार प्रदर्शन ही आज उनकी इस सफलता की वजह बना है।
जैसे ही उनके चयन की खबर गांव पहुंची, पूरे पणधारा में जश्न का माहौल बन गया। गांव पहुंचने पर सभ्या का ढोल-दमाऊं और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सभ्या नेगी की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
सच में, ऐसी बेटियां ही पहाड़ का मान बढ़ाती हैं

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत! 
