UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड की बेटी प्रियंका गैरोला ने राज्य का भी नाम रोशन किया है। प्रियंका गैरोला ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए गेट परीक्षा (Gate exam 2022) में 972 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रियंका ने दर्शनशास्त्र विषय में यह पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही प्रियंका ने NET-JRF में भी 300 अंकों में से 252 अंक प्राप्त कर दूसरी सफलता हासिल की है।
प्रियंका ने बताया कि NET-JRF में भी उनकी टॉप रैंक हो सकती है, उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई केवि एफआरआई से की। इसके बाद पंतनगर विवि से बीएससी एग्रीकल्चर में की। इसके बाद उन्होनें पुणे से एमबीए किया। एमबीए के बाद उन्हें एक मल्टीनेशन कंपनी में अच्छी जाब का आफर आया। लेकिन उनके मन में कुछ अलग करने का जज्बा था।
देहरादून के आकाशदीप कॉलोनी बल्लूपुर रोड निवासी प्रियंका गैरोला ने गेट परीक्षा में ह्यूमेनिटी एंड सोशल साइंस (दर्शनशास्त्र) विषय में ऑल इंडिया रैंक में प्रथम रैंक हासिल की है । प्रियंका ने 972 अंकों के साथ 73.0 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं. फरवरी में प्रियंका ने गेट की परीक्षा दी थी। प्रियंका के पिता आरपी गैरोला नेवी से रिटायर हैं। जबकि माता बीना गैरोला हाउस वाइफ हैं। इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया । प्रियंका ने कहा कि इसके बाद वह अब IIT के लिए आदेवन करेंगी ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
