RAMNAGAR NEWS- अभी तक आपने कई विवाद सुने होंगे। देर रात क डीजे बजाने पर भी कई बार विवाद की खबरें आती है लेकिन कुत्ते के भौंकने पर विवाद की खबर पहली बार आ रही है। खबर रामनगर से है जहां एक सिपाही का कुत्ते के भौंकने पर विवाद हो गया। ऐसे में सिपाही केवल गाली-गलौज पर ही चुप नहीं हुआ, इसक बाद चाकू लेकर महिला के घर पहुंच गया। उसके दरवाजे पर लात मार खोलने की कोशिश भी की। यह पूरा मामला उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। महिला ने चौकी प्रभारी से सिपाही की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रामनगर के पीरूमदारा चौकी में तैनात एक सिपाही शोकरधाम कालोनी में रहता है। कालोनी में प्रेमवती भी अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे सिपाही शराब के नशे में उनके घर के बाहर आया और गाली-गलौज करने लगा। जब घर का गेट नहीं खोला तो वह वापस चला गया। इसके बाद वह वर्दी उतार कर हाथ में चाकू लेकर वापस उनके घर के गेट पर आया। वह गेट पर लात मारकर गाली-गलौज करने लगा। उसके हाथ में चाकू देखकर वह सहम गई।
यह पूरी घटना उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अगली सुबह प्रेमवती ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर में प्रेमवती ने बताया कि उनके घर के बाहर एक कुत्ता सिपाही पर भौंका था। जिसे लेकर सिपाही लडऩे के लिए उनके घर पहुंचा था। इस मामले में कोतवाल अरुण सैनी का कहना है कि सिपाही के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है कि सिपाही ड्यूटी में था या नहीं। जांच के बाद उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा 
