उपलब्धि: खटीमा की बेटी दिव्या पंत उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से हुई सम्मानित,पंतनगर विश्वविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा दिव्या ने खटीमा क्षेत्र को किया गौरवान्वित
खटीमा(उधम सिंह नगर)- कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा दिव्या पंत को देहरादून में राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया है।
दिव्या खटीमा विकास खंड के चकरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. जगदीश पंत ’कुमुद’ की बेटी है।
दिव्या पंत को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) ने यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 प्रदान किया है। दिव्या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शोध छात्रा है।यूकॉस्ट द्वारा देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान कांफ्रेंस में दिव्या पंत ने अपनी एडवाइजर डॉ. लक्ष्मी तिवारी के मार्गदर्शन में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों से प्राप्त रायजोस्पेरियम की जैव नियंत्रण क्षमता व प्रभाव पर अपने शोध कार्य की प्रस्तुति दी।
जिसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 के लिए चयनित कर यह अवार्ड प्रदान किया गया। दिव्या की इस उपलब्धि पर डॉ. लक्ष्मी तिवारी डॉ. अजयवीर सिंह, डॉ. सिद्धेश्वर सिंह डॉ. रूपचंद शास्त्री, शैल कुमारी,नरेंद्र रौतेला,निर्मल न्योलिया आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
