हल्द्वानी में सोमवार देर रात नैनीताल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर लौट रहे दो छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।
सूचना के अनुसार, हल्द्वानी के फूलचौड़ निवासी 15 वर्षीय मयंक बिष्ट अपने मित्र गौरव के साथ काठगोदाम की ओर गया था। देर रात दोनों KTM बाइक से वापस लौट रहे थे। डिग्री कॉलेज से कुछ दूरी पहले अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने चल रही एक स्कूटी से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े ठेले से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मयंक को गंभीर हालत में भर्ती किया, लेकिन उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में गौरव को पैर और पीठ में गहरी चोटें आईं, जिनका उपचार निजी अस्पताल में जारी है।
भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बाइक कौन चला रहा था और हादसा किस वजह से हुआ।
दुर्घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 

