dehradun news

उत्तराखंड: यहाँ बाइक साइलेंसर को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, भारी पुलिस फोर्स ने संभाले हालात

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून:  देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक के साइलेंसर से निकलने वाली आवाज को लेकर दो समुदायों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के दौरान पथराव और हाथापाई भी हुई…जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल कोरोनेशन अस्पताल में चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और शहर कोतवाली डालनवाला नेहरू कॉलोनी और रायपुर थाना क्षेत्रों की भारी फोर्स तैनात की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 6 युवकों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आकाश निवासी नई बस्ती चंदन नगर रोड ने बताया कि वह और उसका दोस्त करण बाइक पर लक्ष्मी रोड जा रहे थे…तभी मुस्लिम कॉलोनी निवासी अकबर और डैनी से विवाद शुरू हुआ। इस दौरान बहस बढ़ते-बढ़ते मारपीट और पथराव में बदल गई…जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू

पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया है और फिलहाल इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जांच जारी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें