देहरादून: राजधानी देहरादून में नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले स्विमिंग टीचर को अपर जिला एवं सेशन जज फास्ट ट्रैक कोर्ट (POCSO) रजनी शुक्ला की अदालत ने दोषी करार देते हुए 5 साल कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोषी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
अदालत ने पीड़िता को 1 लाख रुपये प्रतिकर के रूप में देने का भी आदेश दिया।
जानकारी के अनुसार मामला दिसंबर 2018 का है। पंजाब की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी जो राजपुर स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती थी उसको स्कूल का स्विमिंग कोच बार-बार परेशान करता था। आरोपी ने छात्रा को गलत बातें करने के साथ उसे फिल्म देखने के लिए दबाव भी बनाया और कई बार उसके कपड़ों व निजी क्षेत्र के बारे में आपत्तिजनक बातें की।
शिकायत के आधार पर आरोपी को 15 दिसंबर 2018 को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह पेश किए…जिसके बाद अदालत ने दोषी को सजा सुनाई।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य ने केस में अपने बयान बार-बार बदले। अदालत ने प्रधानाचार्य के खिलाफ अलग से केस चलाने के लिए 15 दिसंबर के लिए समन जारी करने के आदेश भी दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
