प्रेम प्रसंग में दुखद अंत: विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, क्षेत्र में सनसनी
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को गोली मार ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर खुर्द क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी एक युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत थी। सोमवार सुबह वह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में युवक ने उसे रोककर कहासुनी की, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने तुरंत नजदीकी गैस प्लांट पुलिस चौकी में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी।
इस संबंध में एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी सहायता से युवक का लोकेशन ट्रेस किया, जहां वह मृत अवस्था में मिला। मौके से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
