हल्द्वानी। क्षेत्र के कठघरिया स्थित बच्चीनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गेहूं कटाई के दौरान 11 वर्षीय एक बच्चे की पानी से भरी गहरी डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बदायूं निवासी चंद्रभान कश्यप अपने परिवार के साथ कठघरिया के बच्चीनगर में किराए के मकान में रहते हैं, और मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार के अन्य सदस्य खेत में गेहूं कटाई का ठेका लेकर काम कर रहे थे।
गुरुवार शाम चंद्रभान का 11 वर्षीय बेटा सौरभ कश्यप भी परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। कटाई के बाद गेहूं के बंडल बनाने के लिए वह पास ही निर्माणाधीन दुकानों के करीब बनी पानी से भरी करीब आठ फीट गहरी डिग्गी के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि बंडल को पानी में भिगोने के दौरान वह अचानक डिग्गी में गिर गया।
परिवार के लोग उसे करीब आधे घंटे तक इधर-उधर तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में डिग्गी में उसकी चप्पल तैरती हुई दिखाई दी, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता चंद्रभान कश्यप ने बताया कि सौरभ पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह हाल ही में पांचवीं कक्षा पास कर छठी में गया था। मासूम की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
परिजनों ने बताया कि सौरभ का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बदायूं में किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी
हल्दूचौड़ में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की चपेट में आये पिता-पुत्री, बेटी की मौत
उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल 
