वीकेंड के दौरान (शनिवार व रविवार) को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान
नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 04.04.2026 व 05.04.2026 समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
◼️प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को समय प्रातः 08:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन जनपद सीमा के अंदर से हल्द्वानी को आते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा।
◼️ मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहन गोलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।
◼️बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक व मालवाहक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक व मालवाहक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड से एन एच 109 होते हुए पंतनगर – लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।
◼️ दिनांक 05.04.2026 को एलपीजी वाहनों के अलावा समस्त आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का आवागमन समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।
◼️ पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक एवं मालवाहक वाहन नरीमन तिराहा से वाया गोलापार अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ दिनांक 05.04.2026 को समय 16:00 बजे से 21:00 बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढुंगी भेजा जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज
उत्तराखंड में यहां जाम का ऐसा असर कि रेलवे फाटक भी नहीं हो सका बंद, 30 मिनट तक ट्रैक पर रुकी पैसेंजर ट्रेन
उत्तराखंड: हादसा या हत्या? कार में मिली टेंट कारोबारी की लाश, सिर-गले पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
देहरादून:(बड़ी खबर) BJP की राष्ट्रीय टीम में तीरथ रावत को मिली जगह, बनाया गया ….
हल्द्वानी: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज का एकजुट होना जरूरी: शिव अरोरा 
