अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बीते सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया।
कॉलेज गेट के पास तीखे मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल संदीप आर्या को हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

युवक दोस्त का जन्मदिन मना कर लौट रहे थे, हादसे से कुछ देर पहले उन्होंने एक होटल में जन्मदिन सेलिब्रेट किया था लेकिन लौटते समय खुशियों का सफर हादसे में बदल गया।
नगर के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने दोस्त विजय कुमार के साथ बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहा था। इस बीच कॉलेज गेट के समीप मोड़ पर उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चला रहे संदीप का सिर फट गया और चेहरे और पैर पर भी गंभीर चोट आई। पीछे बैठे विजय कुमार के पैर और छाती में हल्की चोट आई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद युवाओं ने दोनों घायलों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को छुट्टी दे दी गई जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूटी काफी तेज गति में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ जिससे चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी।
बताया गया है कि संदीप के साथी विजय का जन्मदिन था। दोनों जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई जिस वजह से संदीप गंभीर घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई है। बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़
हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश 
