हल्द्वानी को मिली नई एसडीएम, मोनिका आर्य ने संभाला कार्यभार
हल्द्वानी। हल्द्वानी में नवनियुक्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मोनिका आर्य ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली मोनिका आर्य का ससुराल चंपावत में है। प्रशासनिक सेवा में अपने अनुभव के दौरान वह उधम सिंह नगर और बागेश्वर जैसे जिलों में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम मोनिका आर्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में लंबित कोर्ट मामलों का शीघ्र निस्तारण, राजस्व कार्यों में तेजी लाना और मानसून सीजन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी और प्रशासन को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। वहीं, उनके कार्यभार संभालने पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
