संदिग्ध हालात में चलीं 10 गोली, हेड कांस्टेबल मर
ऋषिकेश: रानीपोखरी स्थित नागाघेर में सोमवार देर रात पुलिस हेड कांस्टेबल की सरकारी कार्बाइन गन से संदिग्ध परिस्थितियों में धड़ाधड़ 10 गोलियां चल गईं। इनमें तीन गालियां कांस्टेबल के सीने में लगीं। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष आरएस खोलिया के मुताबिक 49 वर्षीय सुनील कुमार जौलीग्रांट के एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में तैनात थे। नागाघेर स्थित घर में उनके साथ पत्नी, 18 साल का बेटा और 16 साल की बेटी भी रहती है। घटना के दौरान सुनील मकान के आंगन में और परिवार घर के भीतर था। इसी दौरान अचानक गोलियां चलने की आवाज आई तो सभी बाहर की ओर भागे। आंगन में सुनील कुमार लहूलुहान पड़े थे।
पुलिस टीम को मौके से गोलियों के 10 खोखे मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुनील उत्तराखंड पुलिस में तैनात थे। वह मूल रूप से टिहरी जिले में नरेंद्रनगर के निवासी थे। मामल की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश 
