देहरादून। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि के लिए 375 करोड़ की राशि जारी कर दी है। प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये मिलेंगे।
प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्र हैं। विधायक निधि योजना के तहत सरकार की ओर से हर वर्ष विधायकों को विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ की राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन व वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अपर सचिव ग्राम्य विकास अनुराधा ने 375 करोड़ जारीकरने के आदेश किए। विधायक निधि से होने वाले कार्यों में अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग की जाएगी।

निर्माण कार्यों पर खर्च होगी विधायक निधि
विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि का उपयोग पूंजीगत मद करेंगे। यानी धनराशि से निर्माण कार्य ही कराए जा सकते हैं। विधायक इस निधि का इस्तेमाल दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं कर सकते हैं। आपदा के समय ही विधायक निधि से 10 प्रतिशत राशि दूसरे क्षेत्रों में खर्च की जा सकती है।
कार्यों की स्वीकृति, व्यय व भुगतान की सूचनाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। आदेश के अनुसार विधायक निधि से जारी राशि का उपयोग राजस्व व्यय में नहीं किया जाएगा। विधायक की ओर से विधानसभा क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजेंगे। लेकिन कार्य स्थल को विधायक की अनुमति के बिना नहीं बदला जा सकेगा.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार के लिए मिलेंगे 1 करोड़
हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
उत्तराखंड : कोटद्वार में मां के गहने चुराकर फरार बेटा राजस्थान से गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) आज से चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू
कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश 
