Pithoragarh News- पहाड़ो में गुलदार की धमक लंबे समय से है। कभी कभी गुलदार इंसान को अपना निवाला भी बना लेता है। अधिकांश मामलों में गुलदार जानवरों को अपना शिकार बनाता है। लेकिन ऐसे कम मामले है जब शिकार के दौरान खुद गुलदार की मौत हो जाय। मामला पिथौरागढ़ जिले के नैनी सैनी क्षेत्र का है। जहाँ एक ग्रामीण ने गुलदार को मार दिया।
जानकारी के अनुसार नैनी सैनी निवासी नरेश सिंह सौन घर से लगभग 20 मीटर दूरी पर बकरियों को चरा रहा था। तभी एक गुलदार ने एक बकरी पर झपट्टा मारा। नरेश सिंह बकरी को बचाने गया तो गुलदार ने उस पर ही हमला कर दिया। लेकिन नरेंद्र सिंह गुलदार के साथ भिड़ गया। दोनों में गुत्थमगुत्था हुई। इस दौरान नरेश सिंह के हाथ में दराती थी और उसने दराती से गुलदार पर प्रहार किया। दराती के वार से गुलदार की मौत हो गई। इस दौरान वह घायल हो गया।
घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन रेंजर दिनेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर गुलदार का शव कब्जे में लिया। नरेंद्र सिंह सहित यह सब देख रहे ग्रामीणों के बयान लिए गए। वन रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि मामला आत्मरक्षा का साबित हुआ। गुलदार से बचाव के लिए नरेंद्र सिंह ने दराती से उस पर वार किये जिसके चलते गुलदार की जान चली गई। गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। आत्मरक्षा के मामला होने से किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

