देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को इन योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत दो मोबाइल मेडिकल वैन को भी रवाना किया…जो श्रमिकों को उनके कार्यस्थल और घर के पास स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। नई योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता दी जाएगी…जबकि उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार ने श्रमिक परिवारों के लिए स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके तहत पात्र परिवारों को हाईजीन किट उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना के तहत हर वर्ष 210 छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 70 युवाओं को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना के तहत शुरू की गई मोबाइल मेडिकल वैन में एक्स-रे, ईसीजी सहित 44 प्रकार की जांच निःशुल्क की जाएगी। जरूरत पड़ने पर टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी उपलब्ध होगी। जांच के बाद तीन महीने तक मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। इस सेवा की शुरुआत फिलहाल पौड़ी गढ़वाल और चंपावत से की गई है…जिसे बाद में पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों को काम के लिए जरूरी औजार, साइकिल और सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही घर बनाने या खरीदने के लिए आर्थिक सहायता भी दे रही है। इसके अलावा वृद्ध पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मासिक पेंशन देकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
