रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से एक महापंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन ने घोषणा की कि 28 जुलाई को अपनी 31 सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों किसान देहरादून में डीजीपी कार्यालय का घेराव करेंगे। संगठन का कहना है कि किसानों और आम लोगों से जुड़े कई मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।

महापंचायत को संबोधित करते हुए संजीव तोमर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों की शिकायतों पर समय से कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही है…जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
उन्होंने भगवानपुर क्षेत्र में एक युवती की कथित दहेज हत्या के मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकरण में पुलिस कार्रवाई अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई। इसके अलावा संगठन ने प्रदेश में अवैध पशु कटान पर रोक, नशा मुक्त उत्तराखंड और सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग दोहराई।
महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर 28 जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित प्रदर्शन किया जाएगा और संगठन अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कार पर नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और हाथ में एयरगन…पुलिस ने खोला पूरा फर्जीवाड़ा
नैनीताल: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, आज होगी शोक सभा
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन पर विधायक की टिप्पणी से भड़के ग्रामीण, 27 सितंबर की रैली का ऐलान
उत्तराखंड: हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को CM धामी की शुभकामनाएं, कही ये बात
चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु
उत्तराखंड: अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की झलक, रुद्रपुर में युवाओं के लिए बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उत्तराखंड: ‘मेरा पहाड़, मेरा रोजगार’, छात्रों की बात सुनकर CM धामी ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम 