पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र से रूस गए दो भाइयों से पिछले 20 दिनों से संपर्क नहीं हो पाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि दोनों युवकों को विदेश में उनकी इच्छा के विरुद्ध रोका गया है। मामले को लेकर परिवार ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मदद की अपील की है।
जानकारी के अनुसार धारचूला के रांथी गांव के रहने वाले भूपेंद्र सिंह कार्की और उनके भाई आनंद सिंह कार्की रोजगार के लिए कुछ समय पहले रूस गए थे। परिजनों का आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर एक एजेंट ने उनसे करीब आठ लाख रुपये लिए थे। रूस पहुंचने के बाद दोनों से शुरुआत में इंटरनेट कॉल के माध्यम से बातचीत होती रही…लेकिन पिछले 20 दिनों से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
परिवार का कहना है कि दोनों भाइयों के पासपोर्ट और वीजा उनके कब्जे में नहीं हैं तथा उन्हें अपनी इच्छा के विपरीत काम कराया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहा है।
भूपेंद्र की पत्नी ने बताया कि लगातार संपर्क न होने से पूरा परिवार चिंता में है। उन्होंने कहा कि इस तनाव के बीच परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहा है।
मामले को लेकर परिजनों ने उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के साथ जिलाधिकारी आशीष भटगांई से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी जानकारी दी गई है।
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि मामले को भारत सरकार के संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा और दोनों युवकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं धारचूला के पूर्व सैनिक संगठन ने भी परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू 