देहरादून: उत्तराखंड सरकार सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज दिलाने के लिए आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत पुलिस, फायर और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को एकीकृत हेल्पलाइन 112 से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद सड़क हादसा या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीम को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा। इससे राहत और बचाव कार्य में तेजी आएगी और घायल व्यक्ति को कम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।
सरकार सभी सरकारी और निजी एंबुलेंस में जीपीएस और आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाने की योजना पर भी काम कर रही है। इन एंबुलेंसों को 112 नेटवर्क से जोड़ा जाएगा…जिससे सबसे नजदीक उपलब्ध एंबुलेंस की पहचान कर उसे तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया जा सकेगा। साथ ही एंबुलेंस की लोकेशन की लाइव निगरानी भी संभव होगी।
राज्य स्तर पर इस पूरी व्यवस्था की निगरानी महानिदेशक स्वास्थ्य करेंगे…जबकि जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। व्यवस्था की नियमित समीक्षा के लिए समय-समय पर बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।
इसके अलावा राज्य में ट्रॉमा रजिस्ट्री तैयार की जाएगी, जिसमें सरकारी और निजी अस्पतालों को जोड़ा जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं और घायलों के उपचार से जुड़ा डाटा व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहेगा और भविष्य में सड़क सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें और यह सुनिश्चित करें कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को बिना देरी के उपचार और आवश्यक सहायता मिल सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 
