नैनीताल की इस सड़क की खुलेगी पूरी पोल? तीन हफ्ते में आएगी रिपोर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत बने कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच अब उच्चस्तरीय समिति करेगी। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें मिली थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क का स्थलीय निरीक्षण और निर्माण गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर

गठित समिति में मुख्य विकास अधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति को मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण करने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान

जांच समिति को तीन सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी होगी। साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था को जांच में पूरा सहयोग देने और सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा तथा जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें