देहरादून/रामनगर: उत्तराखंड पुलिस के एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून पहुंचकर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार और उनकी संवेदनाएं पूरी तरह परिवार के साथ हैं।

पुलिस लाइन देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मनोज मनराल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास रामनगर लाया गया। जैसे ही शव घर पहुंचा…परिवार और स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल देखने को मिला।
इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए स्थानीय विश्राम घाट ले जाया गया….जहां उत्तराखंड पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। पुलिस जवानों ने शस्त्र झुकाकर शोक सलामी दी और पुष्पचक्र अर्पित कर अपने साथी को श्रद्धांजलि दी।
अंतिम संस्कार की रस्म उनके चचेरे भाई आदित्य मनराल ने निभाई। इस दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, परिजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत अधिकारी के कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
