हल्द्वानी : हल्द्वानी में एक युवती ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ युवकों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया है…जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार युवती का परिवार कुछ दिन पहले ही ऊधम सिंह नगर से हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने आया था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम खाना बनाते समय किसी बात को लेकर युवती की अपने भाई से कहासुनी हो गई। परिवार ने इसे सामान्य विवाद समझा…लेकिन कुछ देर बाद युवती घर से निकल गई।
इसके बाद वह चोरगलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गौला पुल पहुंची और वहां से नदी में छलांग लगा दी। संयोग से पुल के नीचे कुछ युवक मौजूद थे। उन्होंने युवती को नदी में गिरते देखा और बिना देर किए पानी में उतरकर उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
