रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र, रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 17 से 28 अगस्त तक सोमनाथ ग्राउंड में किया जाएगा। भर्ती विभिन्न श्रेणियों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित होगी।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार, 17 अगस्त को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों के रिलेशन अभ्यर्थी शामिल होंगे। 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के रिलेशन अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

21 अगस्त को अग्निवीर ट्रेड्समैन, म्यूजिशियन और क्लर्क पदों के लिए सभी राज्यों के रिलेशन अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। वहीं 23 अगस्त को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (विशिष्ट खिलाड़ी) श्रेणी की भर्ती आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राज्यों के पात्र खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच अगले दिन की जाएगी। भर्ती में केवल वही अभ्यर्थीशामिल हो सकेंगे, जिनके पास भर्ती अधिसूचना में निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होंगे
भर्ती में ये दस्तावेज होंगे अनिवार्य
अभ्यर्थियों को रिलेशनशिप प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र (पदानुसार), मूल निवास प्रमाणपत्र, चरित्र एवं अविवाहित प्रमाणपत्र, परिवार विवरण प्रमाणपत्र (सत्यापित समूह फोटो सहित), एनसीसी/खेल प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पिता या भाई का शपथपत्र, नाम या जन्मतिथि में अंतर होने पर संबंधित शपथपत्र (एफिडेविट), आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट आकार के 20 रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। भर्ती अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रिलेशनशिप प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। असम राइफल्स और अन्य अर्द्धसैनिक बलों के संबंध प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे। केवल निर्धारित दस्तावेजों के साथ आने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 
