लोहाघाट : पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चम्पावत जनपद के लोहाघाट स्थित छमनिया क्षेत्र में बन रहे प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 256 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का मुख्यमंत्री ने मौके पर जाकर जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित विभिन्न खेल सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इसके साथ ही 300 बालिकाओं की क्षमता वाले छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम और गेस्ट हाउस के निर्माण कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल 
