गुलदार के हमले से खाई में गिरकर महिला की मौत
बागेश्वर। काफलीगैर के पासदेव गांव निवासी महिला की बिनसर के जंगल में खाई में गिरकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, महिला बांज का गट्ठर लेकर लौट रही, तभी गुलदार ने झपटा मार दिया था। पुलिस और वन विभाग जांच कर रहा है।
ग्राम प्रधान घनश्याम राणा ने बताया कि 45 साल की प्रेमा देवी पत्नी प्रेम राम गांव की ही विमला देवी के साथ मंगलवार को बिनसर के जंगल में बांज (हरा चारा) लेने गई थी। लौटते समय गुलदार के हमले में प्रेमा देवी असंतुलि होकर 60 फिट नीचे खाई में गिर गई। वहां मौके पर उसकी मौत हो गई।
ग्राम प्रधान के अनुसार, गांव और आसपास के जंगलों में लगातार गुलदार दिख रहे हैं। इधर, थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि विमला देवी ने उन्हें बताया कि प्रेमा देवी आगे से चल रही थी, जबकि वह पीछे थी। गुलदार के हमले पर बचने की कोशिश में प्रेमा नीचे गिर गई। विमला ने ही ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मृतका की तीन लड़कियां एवं एक लड़का है। पति मजदूरी करता है। डीएफओ प्रदीप कुमार धौलाखंड़ी ने कहा कि वन विभाग की टीम मौके पर भेजी है। फॉरेंसिंक जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही गुलदार के हमले की पुष्टि होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 
