- उत्तराखंड के ऎतिहासिक महावृक्ष को बचाने में जुटा वन विभाग, वृक्ष की मोटाई और ऊंचाई जानकर हो जाएंगे हैरान।
हल्द्वानी- हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के जौलासाल रेंज अंतर्गत उत्तराखंड का ऐतिहासिक महावृक्ष इन दोनों खतरे में है जिसको बचाने के लिए वन विभाग ने कवायत शुरू कर दी है. चैंपियन ट्री के नाम से जाने जाने वाला सेमल का पेड़ उत्तराखंड का महावृक्ष के नाम से जाना जाता है।
94 फीट की परिधि यानी करीब 28 मीटर गोलाई और 36 मीटर ऊंचाई वाला 100 वर्षो से अधिक पुराना महावृक्ष हल्द्वानी वन प्रभाग का धरोहर है. जो जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक है.
2015 में वन अधिकारी त्रिलोक सिंह बिष्ट, हेम पांडे और धर्म प्रकाश मौलखी की टीम ने सेमल के इस महावृक्ष की घने जंगल के बीच खोज किया था. जिसको आज चैंपियन ट्री के नाम से जाना जाता है,लेकिन ऐतिहासिक सेमल का महावृक्ष खतरे में है जिसको बचाने के लिए वन विभाग कर योजना के तहत कार्य कर रहा है।
डीएफओ हल्द्वानी वनप्रभाग कुंदन कुमार ने बताया कि जंगलों में जिस प्रकार बाघ,हाथी जैसे अन्य वन्यजीवों का संरक्षण आवश्यक है उसी तरह जंगलों को संतुलन को बनाए रखने के लिए पुराने बड़े वृक्षों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। उत्तराखंड के जौलासाल रेंज का ऐतिहासिक सेमल का महावृक्ष खतरे में है। महावृक्ष के पास से गुजरने वाली बरसाती नदी के चलते पेड़ को खतरा हो गया है। नदी की भू कटाव के चलते इसकी जड़ें कमजोर हो रही है जिससे यह गिरने का खतरा बढ़ गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे संरक्षित करने के लिए योजना बनाई गई है। जहां नदी के किनारे तटबंध पर तैयार किया गया है ताकि चैंपियन ट्री के पास हो रहे कटाव को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि यह पेड़ जैव विविधता के साथ-साथ विरासत वृक्ष न केवल अपनी विशालता के लिए उत्तराखंड के साथ-साथ देश दुनिया में भी जाना जाता है। सेमल का यह महावृक्ष कई पक्षियों, कीटों, चमगादड़ों और अन्य जीवों के लिए एक महत्वपूर्ण वास स्थल भी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 

