इस बार साढ़े 13 घंटे का होगा करवाचौथ व्रत
हल्द्वानी। पति की लंबी आयु और दाम्पत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का निर्जला व्रत इस बार शुक्रवार 10 अक्तूबर को रखा जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार का व्रत विशेष रूप से फलदायी रहेगा क्योंकि उस दिन सिद्धि योग, कृतिका नक्षत्र और वृष राशि में चंद्रमा का संयोग बन रहा है।
ज्योतिषाचार्य अशोक वाष्र्णेय ने बताया कि व्रत का प्रारंभ सुबह 6:16 बजे होगा और यह चंद्रोदय तक करीब 13 घंटे 32 मिनट का रहेगा।
सरगी का समय: सुबह 4:00 बजे से 5:30 बजे तक
सायंकालीन पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:16 बजे से 6:29 बजे तक
चंद्रोदय एवं चंद्र अर्घ्य का श्रेष्ठ समय: रात 8:03 से 9:10 बजे तक
महिलाएं सूर्योदय से पूर्व सरगी ग्रहण कर निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु की कामना करेंगी।
दीपावली नजदीक आते ही खनकने लगा बर्तन बाजार
हल्द्वानी। नवरात्र के साथ ही शहर का बर्तन बाजार त्योहारों की चमक से सराबोर हो गया है। कारोबारी दीपावली के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में ट्राई-प्लाई, इंडक्शन फ्रेंडली बर्तन, तांबे और पीतल के बर्तनों की खरीदारी तेजी पकड़ रही है।
शहर की 35 से 40 बर्तन और क्रॉकरी की दुकानों में रौनक लौट आई है। प्रमुख व्यवसायी राजीव अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ के लिए ऐपण के बर्तनों का सेट बाजार में आ चुका है, जिसकी कीमत 200 रुपये है। इसके अलावा तीन लेयर ट्राई-प्लाई के नए बर्तन भी उपलब्ध हैं।
तांबे के बर्तन: 1000 रुपये प्रति किलो से
पीतल के बर्तन: 900 रुपये प्रति किलो से
स्टील के बर्तन: 250 रुपये किलो से
त्योहारी मौसम में बर्तन बाजार की यह रौनक दीपावली तक और बढ़ने की संभावना है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड : राज्य में कांग्रेस की टीम के साथ साथ 5 कमेटियों का भी ऐलान
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन मसलो पर लग सकती है मोहर
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 
