उत्तराखंड में कल से दो दिन वर्षा ओलावृष्टि व हिमपात की चेतावनी
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आंशिक बादलों के बीच धूप खिल रही है और कहीं-कहीं हल्की वर्षा का दौर बना हुआ है। मानसून की विदाई के बावजूद प्रदेश में वर्षा का क्रम नहीं थमा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ से मैदान तक बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून समेत सात जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की वर्षा के आसार हैं। रविवार से प्रदेश में दो दिन भारी वर्षा की चेतावनी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में
मौसम शुष्क रह सकता है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। वहीं, सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून व हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, चोटियों पर बर्फबारी, ओलावृष्टि व वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा की आशंका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, इन मसलो पर लग सकती है मोहर
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक..
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 15 अहम प्रस्ताव पास, कबाड़ की दुकानों पर रोक
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, हाईवे, जंगल और निकाय क्षेत्र में चलेगा व्यापक सफाई अभियान, लापरवाही पर विभागों की खैर नहीं
उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें! निर्वाचन आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान, सरकार ने घोषित किए नाम
उत्तराखंड: स्कूल से लौट रहे शिक्षकों के साथ हुआ हादसा, कार खाई में गिरी
उत्तराखंड: एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश के बाद भू-माफिया से मुक्त हुई गरीब महिला की 25 नाली भूमि, महिला ने जताया आभार
उत्तराखंड :(दुखद) बेकाबू टैंकर ने छात्रों को कुचला, एक बच्चे की मौत, दो की हालत गंभीर 
