जोशीमठ-चमोली जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी। पति-पत्नी के झगड़े के बीच पत्नी ने आपा खोया। गुस्से में पति के सिर पर सिलबट्टे से मार दिया। पति ने मौके पर दम तोड़ दिया। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते अंजाम हत्या तक पहुंच गया।
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ के रविग्राम के काफी समय से रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराये पर रह रहे थे। शुक्रवार देर रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। सिलबट्टे के वार से रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वारदात की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारोपी संगीता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे। पुलिस ने अनुसार रामू ऋषिदेव पर उनकी पत्नी संगीता देवी ने आपसी झगड़े के दौरान सिलबट्टा से वार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
नानकमत्ता-खटीमा बाईपास पर दर्दनाक हादसा, एक युवती की मौत, दो गंभीर घायल 

