उत्तराखंड के बागेश्वर में हुआ एक विवाह पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है यह अनोखा विवाह कोरोनावायरस कोविड-19 के बचाव के लिए भी जागरूक करने वाला साबित हुआ है। बागेश्वर कोतवाली के बिलौना ग्राम में आयोजित यह विवाह बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा पढ़े गए कोरोना से बचाव के मंत्र के बाद सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां मैक्स खाई में गिरी, मची चीख पुकार, दो की मौत तीन घायल
दरअसल बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने विवाह समारोह में सम्मिलित होकर न सिर्फ वर वधू को आशीर्वाद दिया बल्कि विवाह कार्यक्रम के दौरान कोरोनावायरस से बचने के मंत्र संस्कृत में उद्बोधन करते हुए वर वधु व बारात में सम्मिलित लोगों को संकल्प दिलाया कि कोरोनावायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग और सेनीटाइज करना और मास्क पहने रहना सहित अन्य नियमों को संस्कृत में संकल्प के रूप में ग्रहण कराया।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहाँ व्यापारी अपनी स्कॉर्पियो सहित खाई में गिरा, दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ हादसा
विवाह में ब्राह्मण द्वारा पढ़े गए मंत्रों के बाद एसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा संस्कृत भाषा में कोरोना जागरूक मंत्र पढ़ा गया जिसको आत्मसात करते हुए वर-वधू ने भी इस महामारी में सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया और एसपी बागेश्वर मणिकांत मिश्रा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विवाह संपन्न कराया। इस तरह की अनोखी पहल के बाद देखते ही देखते सोशल मीडिया में यह विवाह और एसपी द्वारा बोले गए मंत्र जमकर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें👉 देहरादून-(अच्छी खबर) 11 दिसंबर से इन दो एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होगा शुरू
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
