किडनैप कर रहे थे,लेकिन नैनीताल पुलिस की नाकेबंदी में फंस गए,आठ आरोपी हिरासत में।
नैनीताल- नैनीताल पुलिस के फास्ट एक्शन ने एक बड़ा अपराध होने से टाल दिया। गुरुवार को हुई इस पूरी घटना में अपराधियों की प्लानिंग और भागने की कोशिश पर पुलिस की तेज़ नाकाबंदी भारी पड़ गई। दरअसल, हरियाणा निवासी दीपक ने डायल 112 पर घबराई हुई आवाज़ में सूचना दी कि “कुछ लोग मेरे भाई राधा मोहन को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए हैं।”बस फिर क्या था,एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टी.सी. ने तुरंत अलर्ट जारी किया और जिले भर में नाकाबंदी और बैरियर चेकिंग के आदेश दे दिए।एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल खुद फील्ड में उतर गए, और कुछ ही समय में पुलिस टीमों ने सभी रास्तों पर जाल बिछा दिया। जिसके थोड़ी ही देर बाद हल्दुआ चेक पोस्ट पर संदिग्ध XUV (HR26FH9594) को पुलिस ने रोक लिया। जांच की तो सबके होश उड़ गए। इस गाड़ी से अपहृत राधा मोहन सकुशल बरामद कर किया गया। वाहन में सवार सभी 8 आरोपी मौके पर ही दबोच लिए गए।जिनसे इन्वेस्टिगेशन चल रही है।
हिरासत में लिए गए आरोपी – महित पुत्र जोगेन्द्र, भिवानी (हरियाणा), प्रियांशु पुत्र जोगेन्द्र, भिवानी, निखिल पुत्र वीरेन्द्र सिंह, भिवानी, साहिल पुत्र अनिल, कैथल, अनिल कुमार पुत्र बलवन्त सिंह, भिवानी, सोमवीर पुत्र मेघराज, बहल , रोबिन पुत्र संदीप, चरखी दादरी, गौरव पुत्र राकेश कुमार, महेन्द्रनगर
पुलिस ने न सिर्फ सभी आरोपियों को हिरासत में लिया बल्कि गाड़ी को भी सीज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएसपी मंजुनाथ टी.सी.ने पूरी टीम की “क्विक और स्मार्ट रिस्पॉन्स” की सराहना करते हुए कहा “जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। और हर आपात सूचना पर फास्ट एक्शनके साथ अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाना पुलिस की जिम्मेदारी है।”
पुलिस टीम जिनकी मुस्तैदी से बची बड़ी वारदात: कॉन्स्टेबल मेघा चंद, कॉन्स्टेबल संजय दोसाद ,कॉन्स्टेबल प्रयाग कुमार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
