Tehri Gadhwal: कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता, बल्कि आपकी मेहनत और लगन उसे आसान बना देती है। ऐसा ही कुछ टिहरी गढ़वाल के विजय ने किया है। रिटायर्डमंेट की उम्र में वो कर दिखाया। जिसे पाने का सपना का आज देश का हर युवा देख रहा है। जी हां… हम बात कर रहे हैं कि टिहरी गढ़वाल जिले के जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेग्याणा मगरौं निवासी विजय सेमवाल की, जिन्होंने हाल ही में नेट क्वालीफाई किया है। अगला पैरा पढ़े…
गौरतलब है कि 59 साल के सेमवाल ने टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट विषय पर नेट क्वालीफाई किया है। उनकी इस सफलता में सबसे खास बात तो यह है कि वे यूपी गढ़वाल मंडल विकास निगम में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने घर पर रहकर निरंतर पढ़ाई जारी रखी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी से यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है ।अगला पैरा पढ़े…
विजय सेमवाल ने वर्ष 2012 में उत्तराखण्ड ओपन यूनिवर्सिटी से टूरिज्म मैनेजमेंट में परास्नातक की डिग्री हासिल की। इससे पहले उन्होंने वर्ष 1990 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से टूरिज्म मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है। इसके बाद उनकी गढ़वाल मंडल विकास निगम में नौकरी लग गई। वर्ष 2020 में निगम की सेवा से विरत होने के बाद भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। वह भविष्य में टूरिस्ट मैनेजमेंट में शोध कर पीएचडी करना चाहते हैं। विजय बताते हैं कि इस परीक्षा में सफलता पाने का उनके मन में जुनून था। इसके लिए उन्होंने न तो कोई कोचिंग ली और न ही ऑनलाइन पढ़ाई की। वह बताते हैं कि जो भी पुस्तकें उनके पास उपलब्ध थी उन्हीं को लगातार पढ़ते रहे, और उनकी इसी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें सफलता मिली।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर 
