उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में कई जगह बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है…जबकि देहरादून में भी बारिश का तेज दौर देखने को मिला।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

इन जिलों में येलो अलर्ट

देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज

भूस्खलन और जलभराव का खतरा

पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की समस्या सामने आ सकती है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों से किनारे से दूर रहने की अपील की गई है।

अगले कुछ दिनों में कम हो सकती है मानसून की सक्रियता

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में प्रदेश में मानसून की गतिविधि कुछ कमजोर पड़ सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा दिखाई दे सकता है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में स्थानीय स्तर पर बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से मौसम की जानकारी लेकर ही पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें