weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

उत्तराखंड- मौसम के अलर्ट ने फिर बढ़ाई टेंशन, इन जिलों में 7 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Alert- प्रदेश में सात सितम्बर तक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सात के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। दून, नैनीताल के अलावा राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Roulette Gratis Systeme: Alles, was Sie wissen müssen
यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। छह को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। सात को भी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें