हरिद्वार: कांवड़ मेले के दौरान चल रहे चेकिंग अभियान में सिडकुल थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक युवक की मॉडिफाइड स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया। पुलिस ने गाड़ी में अवैध रूप से लगाए गए हूटर, ब्लैक फिल्म और लाल-नीली बत्ती मिलने पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार बीती रात सिडकुल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो कार तेज हूटर बजाते हुए आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो कार में ब्लैक फिल्म लगी मिली। इसके अलावा वाहन पर पुलिस जैसी लाल-नीली बत्ती लगी थी और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं थी।
जांच में पता चला कि कार चला रहा युवक अमन चौधरी रास्तों पर हूटर बजाकर हुड़दंग कर रहा था। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस से अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कांवड़ मेले को देखते हुए जिले में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाहनों में अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म और लाल-नीली बत्ती लगाना कानूनन अपराध है और आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : इन अधिकारीयों के ताबदले
कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में बवाल, तीन नेताओं को नोटिस जारी
हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लगा लोक कल्याण मेला, स्ट्रीट वेंडरों को मिली अहम जानकारी
उत्तराखंड: कल भारी बारिश के अलर्ट के चलते इस जिले में छुट्टी घोषित
हल्द्वानी में सुधारने को तैयार नहीं लोग, नगर निगम ने जारी की अंतिम चेतावनी
देहरादून :(बड़ी खबर) कल से खुलेंगे स्कूल, आया नया TIME TABLE
हल्द्वानी: मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, गौला नदी और बरसाती नालों के किनारे अलर्ट
उत्तराखंड को मिली 7000 करोड़ की बड़ी सौगात! सड़क नेटवर्क बदलने जा रही हैं ये मेगा परियोजनाएं
4 जुलाई से फिर जनता के बीच उतरेंगे अधिकारी! धामी सरकार का बड़ा फैसला, घर के पास ही होंगे काम
नैनीताल की सड़क पर फूटा आयुक्त का गुस्सा, अधिकारियों से मांगा जवाब 
