रुद्रप्रयाग: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे वृष लग्न में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में वैदिक मंत्रोच्चार और पंचांग गणना के आधार पर की गई। इस दौरान विद्वान आचार्य और हक-हकूकधारी मौजूद रहे।
यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर में भैरव पूजा के साथ केदारनाथ यात्रा की शुरुआत होगी। 19 अप्रैल को बाबा की पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर से फाटा पहुंचेगी। 20 अप्रैल को डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी और 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
इस वर्ष केदारनाथ धाम के नए रावल (मुख्य पुजारी) के नाम की भी घोषणा की गई। टी गंगाधर लिंग धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी निभाएंगे। रावल मंदिर की पूजा पद्धति और धार्मिक व्यवस्थाओं का संचालन करते हैं।
भगवान केदारनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजनीय है और उत्तराखंड के चार धामों में प्रमुख स्थान रखता है। हर वर्ष अप्रैल–मई में कपाट खुलने के बाद छह माह तक श्रद्धालु दर्शन करते हैं…जबकि शीतकाल में पूजा ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में होती है।
चारधाम यात्रा के तहत बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं…जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी 
