नैनीताल: गरमपानी क्षेत्र से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने एक विशेष समुदाय के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार युवती करीब तीन महीने से लापता है। परिवार का आरोप है कि क्षेत्र में सैलून चलाने वाला एक युवक उसे अपने साथ ले गया। युवती की मां ने बताया कि बेटी का फोन आया था…जिसमें उसने जबरन साथ ले जाने और मारपीट किए जाने की बात कही।
मामले को लेकर परिजन भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भवाली कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद युवती की तलाश के लिए दो टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर भेजी हैं।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवती की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
