- निर्मम हत्या: सिर कुचलकर हत्या, शव के पास बेफिक्र लेटा मिला हत्यारोपी युवक
रामनगर: दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, मामला नैनीताल जनपद की रामनगर के रानीखेत रोड स्थित ओम होटल में 50 वर्षीय होटल कर्मचारी की हत्या कर दी गई, मृतक की पहचान पाटकोट निवासी चंदन पाठक पुत्र गंगा पाठक के रूप में हुई है,बताया जा रहा है कि उसकी सिर पर कई बार वार कर बेरहमी से हत्या की गई।
घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई,इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मृतक के शव के ठीक बगल में आरोपी युवक बेफिक्री से लेटा हुआ मिला, पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया है।

आरोपी की पहचान चंदन पुत्र मोहन सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा के रूप में हुई है,प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर आरोपी का होटल कर्मचारी चंदन पाठक से विवाद हो गया था, गुस्से में आकर आरोपी ने पहले उसका सिर कई बार जमीन पर पटका और फिर किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी जान ले ली।
होटल स्वामी बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि वह रोज की तरह दोपहर में विश्राम के लिए ऊपर अपने कमरे में चले गए थे,करीब 3 बजे जब वह नीचे लौटे तो देखा कि चंदन पाठक मृत अवस्था में पड़ा था और एक युवक उसके बगल में लेटा हुआ था उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले में पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
