उत्तरकाशी – देर रात को बड़कोट तहसील के यमुनोत्री क्षेत्र में भारी बारिश व अतिवृष्टि से नुकसान हुआ है। प्राथमिक सूचना के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात्रि को बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने से हुआ सिलाई बैंड के पास बड़ा नुकसान। सूचना के अनुसार नदी नालों का जलस्तर बढ़ा। कई जगह भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
कुछ स्थानों पर यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है! जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार तहसील बड़कोट के स्थान सिलाई वैण्ड के पास अतिवृष्टि/बादल फटने की सूचना है उक्त स्थान हेतु एस0डी0आर0एफ0 पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पर है 8 से 9 मजदूर लापता बताये गये है। सर्च अभियान गतिमान है तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के के पास दो-तीन स्थानों पर अवरुद्ध भी है जिसके संबंध में NH बडकोट को अवगत करा दिया गया है। वही स्यानचट्टी के पास नाले में मलवा आने से यमुना नदी का बहाव रुक गया है जिससे स्यानाचट्टी के निचले इलाके में बने होटलों को खतरा पैदा हो गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां SSP ने किए दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज 
