देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के सात जिलों में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटे राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, खासकर पहाड़ी इलाकों में। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट मोड में रखा गया है।
राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। नदी और नालों के किनारे बसे क्षेत्रों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासनिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

