श्रीनगर- उत्तराखंड के श्रीनगर से दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, सभी शादी की खरीददारी करके ऋषिकेश से अपने गांव चमोली जा रहे थे, बताया जा रहा है कि सुबह 6:30 बजे यह हादसा हुआ तोता घाटी के आगे सफेद पहाड़ के पास से ढाई सौ मीटर नीचे यात्रियों की कार खाई में गिर गई एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा रेस्क्यू किए जाने पर 5 लोगों की डेड बॉडी निकाली गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर तोता घाटी से आगे सफेद पहाड़ में आज सुबह 6.30 बजे एक कार इगनिश संख्या up 15DL 1061करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन में सवार सभी 5 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई है।
मृतकों का नाम पता निम्नवत है-
1-पिकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
2-प्रतापसिह उम्र 40 वर्ष पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली।
3-भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बाग tahsil tharali जनपद चमोली
4-विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह पता उपरोक्त
5-मन्जु पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष पता उपरोक्त
थानापुलिस देवप्रयाग, एसडीआरएफ, तहसील प्रशासन देवप्रयाग के द्वारा रेस्क्यु कर शवों को खाई से निकाला जा रहा है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
