Haridwar– -गोली चलने की सूचना पर मचा हड़कंप,मौके पर पुलिस को दो युवक मिले घायल मंगलवार की रात थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा भगवानपुर में एक घर में घुसकर एक युवक के द्वारा दूसरे युवक पर गोली चला दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत थाना भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था।
और उसे गोली लगना बताया गया है। वहीं घर में घुसने वाले आरोपी दूसरे युवक को भी स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया और उसे भी चोटें आई हैं। दोनों घायल युवकों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। सीओ मंगलौर बी एस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि घर में कोई आदमी घुस आया है और आरोप लगाया गया था कि उसके द्वारा गोली चलाई गई है।
वहीं सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए थे जिनमें एक घर में घुसने वाला व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि एक युवक के द्वारा घर में घुसकर गोली चलाई गई है। दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा, महिलाओं को रोडवेज में फ्री टिकट और भीं कई घोषणा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम
उत्तराखंड: शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले का आदेश
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेने पर एसआई-एएसआई निलंबित
उत्तराखंड : यहां पत्नी ने की लड़ाई तो पति ने कर दी हत्या
उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (दुखद) हादसे में छात्रा की मौत, चौकी के सामने शव रखकर हंगामा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद
मौसम ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन नहीं रुका CM धामी का सफर; सड़क मार्ग से चंपावत पहुंचे 

