Haldwani News: मंगलवार को आईजी नीलेश आनंद भरणे ने शहर के कई ऑटो स्टैंड का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने एसटीएस के आगे व एफटीआई तिराहे से हटाये गये अतिक्रमण का निरीक्षण किया। इसके बाद सरगम टॉकीज स्थित ऑटो स्टैंड की व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने स्टैंड पर ऑटो की संख्या अधिक होने पर एचएन इंटर कॉलेज के सामने खाली जगह पर पार्क कराने के निर्देश दिये। रामपुर रोड सरगम टॉकेज से पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाकर ऑटो स्टैंड का विस्तार किया गया है। स्टैंड से हटकर सवारी बिठाते या उतारते पकड़े जाने पर वाहन सीज किया जायेगा। यह आदेश आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने दिये है। आगे पढ़िए…
इसके अलावा कालू साईं मंदिर के पास सड़क को जाम मुक्त करने तथा सवारियों को सीधे रोडवेज स्टेशन पर उतारने के लिए हल्द्वानी परिवहन विभाग के प्रबंधक से वार्ता करने के निर्देश दिये। इंटरसिटी बस संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि निर्धारित स्थान पर ही सवारियों को बिठायें व उतारें। अगर कोई बस संचालक स्थान के बाहर सवारी बिठाते व उतारते पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 

