ऋषिकेश – उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के कुनाऊ गांव में एक कॉल सेंटर से दो युवक और एक युवती भाग निकले। उनका आरोप है कि कॉल सेंटर संचालक ने उन्हें जबरन अपने यहां रोक रखा था। आज सुबह मौका देखकर यह तीनों भाग निकले। घटना के बाद कॉल सेंटर संचालक भी फरार हो गए हैं।
पुलिस कॉल सेंटर से भागे युवती और युवकों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर को गौरव नाम का है जो आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश में रहता है। मूल रूप से वह आगरा का रहने वाला है। उसके साथ में तीन सहयोगी वसीम, गुलाम और मुस्कान रहते थे। जब से वह यहां काम करने आए हैं तब से उन्हें यहां से बाहर नहीं जाने दिया जाता था।
आज सुबह वह मौका देखकर यहां से भाग निकले। बैराज में पहुंचते ही कॉल सेंटर संचालक गौरव ने एक युवक अरूप कुमार का मोबाइल गंगा में फेंक दिया। इस मामले जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला इंटरनेशनल कॉल सेंटर से जुड़ा है। यह काॅल सेंटर आजाद अली पुत्र अलीबाग के दो कमरों का भवन में संचालित कर रहे थे। कॉल सेंटर से भागे व्यक्तियों के नाम अरूप कुमार पुत्र चितरंजन, लिंडा और रिचर्ड सभी निवासी रामपुर असम बताये जा रहे हैं। घटनास्थल थाना लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल से जुड़ा होने के कारण कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मामला उन्हें सौंप दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

